bhagalpur news. फांसी लगने से हुई मुस्कान की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

बरारी थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय महिला की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है, इसमें फांसी लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई है

बरारी थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय महिला की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है, इसमें फांसी लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई है. जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने मौत का कारण एंटेमॉर्टम हैंगिंग बताया है. रिपोर्ट के अनुसार फांसी के कारण दम घुटने और शॉक से महिला की जान गयी. रिपोर्ट में मृतका के गले के सामने वाले हिस्से में करीब दो इंच चौड़ा फंदे का निशान पाया गया. पोस्टमार्टम में जहरीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं हुई है. मालूम हो कि मुस्कान के मायके वालों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए बरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना के बाद सउदी अरब में रहने वाले मुस्कान के पति एम्तियाजुल भागलपुर पहुंच गये थे. घटना के संदर्भ में बरारी पुलिस ने पति समेत अन्य परिजनों से पूछताछ की थी.

मुस्कान ने लगाया था अंतिम स्टेटस – ए प्यारी अम्मी देखिये, मैं अश्कबार हूं

मायके वालों का बताया था कि तीन दिनों से घर में कलह का माहौल था. मुस्कान में रात्रि नौ बजे उनलोगों को कांफ्रेंस कॉल कर बात चीत की थी और प्रताड़ना के बारे में पूरी जानकारी दी थी. इसके बाद रात्रि में मुस्कान ने अपने ह्वाट्सएप स्टेटस में मॉटिवेशनल वीडियो लगाया. फिर सुबह नौ बजे मुस्कान के स्टेटस से उसकी मानसिक स्थिति का सहज ही पता चलता है. मुस्कान ने एक गीत पोस्ट किया था, जिसके बोल थे, ए प्यारी अम्मी देखिये, मैं अश्कबार हूं. मालूम हो कि मुस्कान की अम्मी की मौत उसके बचपन में ही हो गयी थी. सुबह नौ बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर पर आयी थी. इसके बाद मुस्कान ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था. फिर एक बजे दिन में जब ससुराल वाले परिजनों को शक हुआ तो दरवाजा खुलवाने पहुंचे, तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला. जब दरवाजा तोड़कर देखा तो मुस्कान फंदे से झूल रही थी. फिर परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर बेड पर लिटा दिया था. मालूम हो कि एक परिजन ने मौखिक रूप से पति द्वारा तीन तलाक दिये जाने के बाद मुस्कान के खुदकुशी कर लिये जाने की बात कही थी. हालांकि, पुलिस को दिये आवेदन में मायके के परिजनों ने इस बात का जिक्र नहीं किया है. मायके वालों का कहना है कि मुस्कान का मायके खगड़िया के मानसी चकहुसैनी स्थित जमीन में अपना हिस्सा लेने का दबाव बनाया जा रहा था. उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >