bhagalpur news. छात्रा की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप, सीसीटीवी जांच की मांग

जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर में किराये के मकान में रह रही एसएम कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा सुलेखा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है

जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर में किराये के मकान में रह रही एसएम कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा सुलेखा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. बीते बुधवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था, जिसके बाद से परिजन लगातार हत्या की आशंका जता रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि कमरे से दुर्गंध आ रही थी और मृतका के शरीर पर जख्म के निशान थे. साथ ही कपड़ों पर खून के धब्बे मिलने की बात भी कही गयी है, जिससे घटना संदिग्ध हो गयी है. शनिवार को मृतका के भाई धीरज साह ने सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह से मुलाकात कर लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में उसने इस पूरे मामले को सुनियोजित हत्या करार दिया है. उसने अररिया निवासी मंजीत कुमार और मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों के अनुसार, मंजीत कुमार छात्रा को लगातार फोन कर परेशान करता था और मकान मालिक की मिलीभगत से उसके कमरे में आता-जाता था. उन्होंने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. सुलेखा के कमरे में जाने आने में नहीं थी कोई रोक बात सामने आयी है कि सुलेखा का प्रेमी को उसके कमरे में आने जाने से कोई रोक नहीं था. वह भाई बन कर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहा था. जब भी वह बिल्डिंग में आता तो अन्य रेंटरों से कहा कि वह सुलेखा का भाई मंजीत है. इस कारण मंजीत के आने-जाने पर कोई मनाही नहीं थी. मालूम हो कि मंजीत ने अपना और सुलेखा का फर्जी आधार कार्ड मकान मालिक को दिया था. कार्ड में दोनों के पिता का नाम बच्चा दास था. मालूम हो कि बच्चा दास मंजीत के पिता का नाम हैं. जबकि पता के जगह पर दोनों के आधार कार्ड पर सुलेखा के जिच्छो गांव का पता था. जानकारी मिली है कि मंजीत भी जोगसर थाना क्षेत्र में ही रहता था. मंजीत मूल रूप से अररिया जिले के रांजीगंज परिहारी वार्ड नंबर दो का रहने वाला है. भाई द्वारा आवेदन में कहे गये बिंदुओं को आधार बना कर पुलिस जांच करने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >