bhagalpur news. एचपीवी टीकाकरण अभियान में खरीक सबसे आगे, जगदीशपुर फिसड्डी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी-ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी-ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है. सिविल सर्जन भागलपुर डॉ अशोक प्रसाद ने इस अभियान की समीक्षा की. कम प्रदर्शन वाले प्रखंडों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने एवं टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिया. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने बताया कि जिले में कुल 397 बालिकाओं को एचपीवी टीका दिया गया. प्रखंडवार उपलब्धि में खरीक प्रखंड में सर्वाधिक 77 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया, जबकि जगदीशपुर प्रखंड में मात्र चार बालिकाओं का टीकाकरण दर्ज किया गया.

टीकाकरण की व्यवस्था आयु वर्ग के अनुसार की गई है. नौ से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी का टीका उनके विद्यालयों में दिया जा रहा है. जिन छात्राओं को पहला डोज दिया जा चुका है, उन्हें छह माह के अंतराल पर दूसरा डोज दिया जायेगा. जिला कार्यक्रम प्रबंधक मणिभूषण झा ने बताया कि अभियान की सफलता में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है.

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला सामुदायिक उत्प्रेरक भरत कुमार सिंह ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर, लेकिन रोके जा सकने वाली बीमारी है तथा एचपीवी टीका इसके विरुद्ध प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे आगे आकर अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >