मोटर बोरिंग में गिरे 20 दिन बीते, विभाग निकालने में असमर्थ

भीरखुर्द पंचायत वार्ड आठ में 20 दिनों से 12 सौ परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं.पीड़ित आक्रोशित होकर सोमवार को पंचायत के मुखिया आवास पर पहुंच घेराव किया

भीरखुर्द पंचायत वार्ड आठ में 20 दिनों से 12 सौ परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं. धैर्य टूटने के बाद पीड़ित आक्रोशित होकर सोमवार को पंचायत के मुखिया चंदन कुमार का आवास पर पहुंच घेराव किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुखिया को जम कर खरी-खोटी सुनायी. ग्रामीणों ने गुस्से में कहा कि मुखिया की बात अधिकारी नही सुनते हैं, तो मुखिया पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए. मुखिया ने मामले को शांत करा ग्रामीणों को बताया कि विभाग के जेई, बीडीओ, डीपीआरओ को इस समस्या से कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई सुनता ही नहीं है. कई बार मिस्त्री को भेज कर मोटर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हुआ है.

लाखों खर्च कर कराया गया नया बोरिंगपंचायत के वार्ड आठ में वर्षों से जलसंकट था. बड़े जलमीनार के सप्लाई का पानी नहीं पहुंच रहा था. पीएचईडी विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर नया बोरिंग कराया. संवेदक ने मनमाने तरीका से कम गहराई में बोरिंग कर दिया.गंदा पानी आने पर बोरिंग की सफाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ नहीं किया. 20 दिन पहले संवेदक ने बोरिंग को ठीक कराने के बहाने मोटर निकाल रहा था. मोटर निकालने के दौरान बोरिंग में मोटर गिर गया. मोटर निकालने के लिए स्थानीय मिस्त्री को बुलाया, लेकिन मोटर अभी तक नहीं निकाल पाया है.

भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला

भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में सोमवार को एकदिवसीय कार्यशाला हुई. कार्यशाला को बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र और अभियान के मंडल प्रभारी सह मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने संबोधित किया. अध्यक्षता भाजपा बिहपुर मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी ने की. मंडल महामंत्री ब्रजेश चौधरी व सिंटू मोदी तथा बिहपुर मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने संकल्प लिया कि प्रत्येक बूथों पर पांच सौ नये सदस्यों को पार्टी का सदस्य बनाया जायेगा. विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण और उत्साह से जुड़ने का आह्वान किया.

ग्रामीण गांव के बहार से लाते हैं पानी

ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड आठ में 12 सौ परिवार एक बोरिंग पर निर्भर है. कभी भी बोरिंग से पानी नहीं मिली. बोरिंग करवाने की राशि का बंदरबांट कर लिया गया है. पीड़ित परिवार गांव के बहार से पानी लाकर किसी तरह काम चला रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >