मॉनिटरिंग एसी ने किया कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण, दिये निर्देश

नवगछिया अनुमंडल में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं मानसून को देखते हुए जल संसाधन विभाग के मॉनिटरिंग एसी ने रंगरा प्रखंड के टोलों में चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया.

भागलपुर के गोपालपुर से रिपोर्ट,

नवगछिया अनुमंडल में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं मानसून को देखते हुए जल संसाधन विभाग के मॉनिटरिंग एसी ने ई विवेक गौरव ने रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास /झल्लू दास टोला तथा इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर स्पर संख्या सात से लेकर नौ तक में चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने को लेकर अधिकारियों एवं संवेदकों को आवश्यक निर्देश दिए.

ज्ञानीदास टोला में चल रहे बोल्डर एप्रन निर्माण कार्य

ज्ञानीदास टोला में चल रहे बोल्डर एप्रन निर्माण कार्य तथा इस्माईलपुर-बिंद टोली में सीट पाइलिंग एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लेते हुए मॉनिटरिंग एसी ने कार्यस्थल पर उपलब्ध संसाधनों, मशीनों और मजदूरों की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो तथा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में आवश्यक फ्लड फाइटिंग सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे. साथ ही कटाव संभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी करते हुए स्थिति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा.

मौके पर कई पदाधिकारी रहे मौजूद

मौके पर विभाग के कार्यपालक अभियंता ई गौतम कुमार, सहायक अभियंता ई अमितेश कुमार,कनीय अभियंता ई रविन्द्र कुमार व ई संजीत मांझी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी व संवेदक मुन्ना सिंह वगैरह की मौजूदगी देखी गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने भी अधिकारियों के समक्ष कटाव से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >