पुलिस बता घर में घुसे बदमाश, लूट लिये 3.20 लाख कैश व गहनें

भागलपुर में पुलिस बता कुर्की वारंट तामिला करने की बात कह कर घुसे अपराधियों ने अलमारी व लॉकर में रखे 3.20 लाख कैश व लाखों के गहने लूट लिये.

भागलपुर. शनिवार की रात हबीबपुर थाने के कोल्ड स्टोर के पास आनंदनगर कॉलोनी के रहने वाले चावल व्यापारी निरंजन साह के घर खुद को पुलिस बता कुर्की वारंट तामिला करने की बात कह कर घुसे अपराधियों ने अलमारी व लॉकर में रखे 3.20 लाख कैश व लाखों के गहने लूट लिये. तीन बदमाश काले रंग की एक बाइक पर सवार थे. तीनों बाइक से उतरकर घर की तरफ आये और कहा कि हम पुलिस हैं, निरंजन साह के विरुद्ध कुर्की वारंट है, उसी की कार्रवाई करने आये हैं. इसके बाद घर में घुस चारों ओर तलाशी लेने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >