BHAGALPUR. उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर अड़े सदस्य

उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर अड़े सदस्य

भागलपुर से रिपोर्ट. उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर में स्थापना की मांग को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 124वें दिन भी जारी रहा. धरना प्रदर्शन में सेवानिवृत्त अधिकारी अशोक कुमार ठाकुर के नेतृत्व में परिचर्चा आयोजित की गयी, जिसमें अब तक की गयी कार्रवाइयों की समीक्षा की गयी. परिचर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्गत पत्रों को मंगाया जायेगा तथा स्थानीय विधायक से अनुरोध किया जायेगा कि आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाये. वक्ताओं ने कहा कि भागलपुर में खंडपीठ की स्थापना क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है. धरना में वरीय अधिवक्ता श्याम सुंदर प्रसाद, मुकेश कुमार ठाकुर, मनोज अस्थाना शामिल हुए. वहीं समाजसेवी सुबोध मंडल एवं बीबी मरियम ने भी धरना को समर्थन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >