bhagalpur news. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद ने की

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद ने की. कार्यक्रम के दौरान काेशी क्षेत्र के 14 जिलों के अध्यक्ष और सचिव शामिल हुये .बैठक में सभी ने मौजूदा सरकार की शिक्षा व्यवस्था के उदासीनता पर चिंता जतायी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोशी स्नातक क्षेत्र से एसोसिएशन की ओर से अपना उम्मीदवार उतारा जाएगा. इसी क्रम में दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल मधेपुरा की प्राचार्या डॉ वंदना कुमारी को उम्मीदवार घोषित किया गया, ताकि निजी स्कूलों का उत्पीड़न नहीं हो. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब समय आ गया है जब सभी निजी विद्यालयों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी. उन्होंने सभी निजी विद्यालय संचालकों से संगठन के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए अपील की. बैठक में भागलपुर के अध्यक्ष डॉ एनआर वर्मा ने बताया कि एसोसिएशन कोशी क्षेत्र के एक हजार गरीब एवं प्रतिभाशाली छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग दिलवाएगा. इसके लिए भागलपुर के 75 प्रतिभाशाली छात्रों को भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों से ऐसे मेधावी विद्यार्थियों के नाम भेजने की अपील की, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके इसके साथ निजी स्कूलों के उत्पीड़न पर रोक लगाई जा सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >