bhagalpur news. मैट्रिक व इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा दो से, तैयारी जोरों पर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक व इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग में तैयारी चल रही है

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक व इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग में तैयारी चल रही है. बोर्ड से जारी पत्र के अनुसार मैट्रिक की परीक्षा दो से छह मई तक परीक्षा चलेगी. जबकि इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा 11 मई तक चलेंगी. इस वर्ष दोनों परीक्षा में जिले के कुल 5602 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शिक्षा विभाग सभी केंद्रों पर व्यवस्था को बेहतर करने में लगा है. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाये गये हैं. इसमें जिला स्कूल, मोक्षदा बालिका इंटर विद्यालय, सीसी बालिका विद्यालय, नव स्थापित जिला स्कूल व श्याम सुंदर इंटर स्कूल हैं. उन केंद्रों पर कुल 2546 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. जबकि इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी पांच केंद्र बनाये गये हैं. इसमें मारवाड़ी पाठशाला, झुनझुनवाला बालिका विद्यालय, टीएनबी कालेजिएट, राय हरि मोहन ठाकुर विद्यालय बरारी व गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल हैं. इसमें कुल 3056 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >