संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज स्थित भैरोपुर में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान मुस्कान कुमारी (21) भैरोपुर निवासी राजा पासवान की पत्नी के रूप में हुई.

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट,

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज स्थित भैरोपुर में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान मुस्कान कुमारी (21)

के रूप में हुई है. वह भैरोपुर निवासी राजा पासवान की पत्नी थी. महिला का शव बांस के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है. मुस्कान का मायका मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के पंचरुखी गांव है. उसकी शादी अप्रैल 2023 में राजा पासवान से हुई थी.

मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने पर बबरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया गया. घटना के बाद से पति राजा पासवान समेत परिवार के पुरुष सदस्य फरार बताए जा रहे हैं.मृतका के जीजा मिथुन कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मुस्कान ने अपनी बहन शिवानी से फोन पर बात की थी. इसके दो घंटे बाद राजा ने फोन कर बताया कि मुस्कान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका की बहन शिवानी ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है. उसने बताया कि तीन दिन पहले मुस्कान का मोबाइल छीन लिया गया था और इसकी जानकारी परिवार ने पुलिस को भी दी थी. पहले भी मारपीट की शिकायत बबरगंज थाना में की गई थी. परिजनों का आरोप है कि हाल के दिनों में मुस्कान को अधिक प्रताड़ित किया जा रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मायके पक्ष के आवेदन का इंतजार कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >