bhagalpur news. सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा महंगा, अब ब्लैकमेल कर रहा वर्चुअल दोस्त

सोशल मीडियो पर दोस्ती करना भागलपुर की एक लड़की को मंहगा पड़ गया

सोशल मीडियो पर दोस्ती करना भागलपुर की एक लड़की को मंहगा पड़ गया. अब उस लड़की का वर्चुअल दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रहा है. अब तक वह 75 हजार रुपये ऐंठ चुका है और आगे भी पैसे ऐंठने के चक्कर में है. पीड़ित ने मामले की प्राथमिकी साइबर थाने में दर्ज करायी है. पुलिस आरोपित के आइपी एड्रेस और तमाम साक्ष्यों को ध्यान में रख कर छानबीन करने में जुट गयी है. जानकारी मिली कि आरोपित ने सबसे पहले युवती से दोस्ती की. दोनों के सोशल मीडिया पर चैट और बातचीत करते-करते अच्छे दोस्त बने. दोनों के बीच की दोस्ती जल्द की प्यार में बदल गयी. अब दोनों वीडियो कॉल भी बातचीत करने लगे. युवती को आरोपित पर हद से ज्यादा विश्वास हो गया. वीडियो कॉल के दौरान युवक ने युवती के सभी वीडियो कॉल का स्क्रीन रिकार्ड कर लिया. फिर आरोपित युवक उस लड़की को परेशान करने में लगा. युवती को वीडियो वायरल करने, तो कभी परिजनों को भेजने या सोशल मीडिया में अपलोड कर दिये जाने की धमकी देने लगा. युवती से कई किस्तों में उस आरोपित ने 75 हजार रुपये की ठगी कर ली. जब युवती आरोपित से आजिज आ गयी तो वह अपने अन्य परिजनों के साथ थाना पर पहुंची और मामले की शिकायत की. साइबर थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की घटना से हर किसी को सीख लेना चाहिए. अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर नजदीकी बिल्कुल नहीं बढ़ाना चाहिए. यह काफी खतरनाक होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >