bhagalpur news. दुर्गापूजा : सदर व कहलगांव अनुमंडल में 372 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्त

दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है

दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है. सदर अनुमंडल क्षेत्र में 285 व कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में 87 स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता और निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. अफवाह फैलाने वाले व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने कहा गया है. विसर्जन यात्रा में मुस्तैदी से काम करने कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हो.

अस्पतालों में तीनों पालियों में रहेंगे चिकित्सक

सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप केंद्र सहित अनुमंडलीय व सदर अस्पताल में जीवनरक्षक दवा सहित आपातकालीन सेवा उपलब्ध रहे. चिकित्सकों व संबंधित कर्मियों की रोस्टर के हिसाब से 24 घंटे प्रतिनियुक्ति रहे. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि आपातकालीन सेवा के समुचित संचालन के लिए अस्पताल में भी चिकित्सकों व संबंधित कर्मियों का रोस्टर पालीवार (24 घंटे) प्रतिनियुक्ति की जाये. विद्युत कार्यपालक अभियंता यह तय करेंगे कि एक क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित हो, जो जिला नियंत्रण कक्ष में लगातार उपलब्ध रहेगी. विद्युत तार गिरने की संभावना व अन्य बिजली संबंधी सूचना मिलने पर वहां पर त्वरित रूप से कार्रवाई के लिए यह टीम भेजी जायेगी.

यहां लगा रहेगा बैरियर

डिक्सन मोड़ (सब्जी मार्केट के तरफ जाने वाले रास्ते में), घंटाघर चौक (सुधा डेयरी के पास), शहीद भगत सिंह चौक (खलीफाबाग जाने वाली मुख्य सड़क पर), शहीद भगत सिंह चौक (अजंता टॉकिज जाने वाली मुख्य सड़क पर), मुंदीचक रोड (शहीद चौक के समीप हनुमान मंदिर से मुंदीचक जाने वाली सड़क पर), खलीफाबाग चौक से खरमनचक जाने वाली सड़क पर, स्टेशन चौक से वेराइटी चौक जाने वाली सड़क पर, मोजाहिदपुर थाना के पास, नया बाजार चौक, कोतवाली चौक मोड़ (मंदिर के पास), कोतवाली चौक पर पूरब की तरफ.

यहां रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर

चंपानगर पुल, नाथनगर, सीटीएस मैदान, नाथनगर टमटम चौक, परबत्ती चौक, तातारपुर चौक, स्टेशन चौक, खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, आदमपुर चौक, छोटी खंजरपुर हनुमान चौक, बड़ी खंजरपुर बड़गाछ चौक, मुसहरीघाट, डिक्शन मोड़, वेराइटी चौक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >