भागलपुर. जोगसर थाना में करीब 20 दिन पूर्व एक लापता किशोर के मामले में दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था. उक्त मामले में पुलिस उसकी खोजबीन कर ही रही थी कि रविवार को किशोर अपने घर पहुंच गया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर केएनके सिंह ने जानकारी दी कि बरामद किशोर ने पुलिस को बताया कि बहन से झगड़े के बाद वह घर से भाग गया था. भागलपुर में ही किसी ट्रांसपोर्ट में मजदूरी करने लगा था.
लापता किशोर पहुंचा घर, कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

लापता किशोर पहुंचा घर, कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस
Copied link
लापता किशोर अपने घर लौटा