bhagalpur news. आज से हल्की बारिश की संभावना

जिले में कुछ स्थानों पर आज से बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 11 जून के दौरान जिले में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

जिले में कुछ स्थानों पर आज से बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 11 जून के दौरान जिले में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इसके बाद मौसम शुष्क और आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री रहने की संभावना है. आर्द्रता सुबह में 80-85 प्रतिशत और दोपहर में 25-30 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमान की अवधि में 12-14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिन पछिया और इसके बाद दक्षिण पूरबा हवा चलने की संभावना है. बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 10 जून तक लंबी अवधि वाले धान का बिचड़ा व 10 से 25 जून तक मध्यम अवधि वाले धान का बिचड़ा गिराने का अनुकूल समय है. खरीफ मक्का की बुआई की जा सकती है. खरीफ प्याज की खेती के लिए नर्सरी की तैयारी की जा सकती है. शनिवार को अधिकतम 35.8 और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. सुबह 78 प्रतिशत और दोपहर में 54 प्रतिशत नमी रही. पूर्वी हवा 6.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >