bhagalpur news. पीजी हॉस्टलों से अवैध कब्जा हटाने के लिए जिला प्रशासन को लिखा पत्र

टीएमबीयू के पीजी हॉस्टलों को अवैध रूप से कब्जा जमाये विद्यार्थी से खाली कराया जायेगा. विवि प्रशासन ने हॉस्टलों को खाली कराने का पूर्व में प्रयास किया था

टीएमबीयू के पीजी हॉस्टलों को अवैध रूप से कब्जा जमाये विद्यार्थी से खाली कराया जायेगा. विवि प्रशासन ने हॉस्टलों को खाली कराने का पूर्व में प्रयास किया था, लेकिन आंदोलन के डर से ठोस कदम नहीं उठा सका. इस दौरान विवि में 24 और 25 सितंबर को दो छात्र संगठनों के बीच हुई मारपीट के बाद विवि प्रशासन एक्शन के मूड में है. पीजी हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वालों को खाली कराने के लिए विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी को पत्र लिखा है. जिसमें कहा है कि कई बार विवि ने अपने स्तर से अवैध तरीके से रह रहे विद्यार्थी को खाली करने के लिए पत्र दिया गया, लेकिन खाली नहीं कर रहे हैं. उनके सत्र की पढ़ाई पूरी हो चुकी है. ऐसे में नये विद्यार्थी को हॉस्टल आवंटन करने में परेशानी आ रही है. बताया जा रहा है कि हॉस्टलों में अवैध रूप से रहने वाले लोगों का नाम, कमरा संख्या आदि की जानकारी भी पत्र के माध्यम से दी गयी है. डीएसडब्ल्यू ने पत्र में कहा कि 26 सितंबर को सिंडिकेट की ऑनलाइन बैठक हुई थी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विवि के सभी पीजी हॉस्टलों में रह रहे बाहरी या अनधिकृत व्यक्तियों को चिह्नित कर पुलिस पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की निगरानी में अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाये. अनधिकृत तरीके से कब्जे वाले कमरे को भी जिला प्रशासन द्वारा सील करा दिया जाये. भविष्य में विवि में किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >