bhagalpur news. विवि से एफओ को गाड़ी आवंटित करने का पत्र जारी

टीएमबीयू में गाड़ी आवंटन को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. नया मामला एफओ के लिए गाड़ी आवंटन करने का है

टीएमबीयू में गाड़ी आवंटन को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. नया मामला एफओ के लिए गाड़ी आवंटन करने का है. जबकि विवि एक्ट में गाड़ी कुलपति व प्रतिकुलपति काे ही आवंटित किया जा सकता है. बुधवार को विवि से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें विवि की गाड़ी से एफओ को विवि लाने व वापस ले जाने का निर्देश दिया गया है. गाड़ी के लिए चालक की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. पत्र में प्रभारी कुलपति का निर्देश बताया गया है. रजिस्ट्रार कार्यालय से पत्र जारी किया गया है. उधर, रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि स्टाफ कार के रूप में पुरानी गाड़ी का उपयाेग कर सकेंगे. पुरानी गाड़ी है. रखे-रखे खराब हो जाती. परीक्षा विभाग के कार्यों में भी गाड़ी का उपयोग किया जा रहा है.

मामला सामने आने के बाद रजिस्ट्रार प्राे रामाशीष पूर्वे ने पहले कहा कि यह स्टाफ कार है, लंबे समय से यूं ही पड़ी हुई, ताे उपयाेग में लाने का निर्णय लिया गया. उन्हाेंने इसे परीक्षा विभाग काे देने काे कहा था, ताकि वाेकेशनल काेर्स की काॅपियां जिनकी संख्या कम हाेती है, काे एक से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद मिले, लेकिन उनके पत्र में सिर्फ एफओ का जिक्र हाेने पर रजिस्ट्रार दूसरा कारण बताने लगे. कहा कि अब तक वे और एफओ एक ही गाड़ी का उपयाेग साथ में करते रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >