Bhagalpur news अफवाह व भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई तय

शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह व जीआरपी थानाध्यक्ष कुंवर प्रसाद यादव की उपस्थिति में हुई.

बिहपुर थाना परिसर में रविवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह व जीआरपी थानाध्यक्ष कुंवर प्रसाद यादव की उपस्थिति में हुई. संचालन थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने किया. बैठक में 28 जून को विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज के समय की जानकारी ली गयी. कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों के उचित प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. थानाध्यक्ष ने कहा कि विधि व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निबटा जायेगा. सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. अफवाह फैलाने व भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई तय है. शांति भंग करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. सूचना देने वाले का नाम व पहचान गुप्त रखी जायेगी. बैठक में जिप सदस्य मोईन राईन, ईरफान आलम,सलाहुद्दीन, सरपंच अशोक गोस्वामी, सुलतान किंग, प्रमोद सिंह, रहबर खां, मुस्तकीम, ईबरार आलम समेत दोनों समुदायों के लोग मौजूद थे. नवगछिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अनिकेत अमर ने की.नवगछिया आदर्श थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर श्याम नंदन, नप सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव सहित नप क्षेत्र के वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य व शहर के कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे. एसडीपीओ ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग और सामाजिक सौहार्द का पर्व है. इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. बैठक में पप्पू यादव, मुकेश राणा, मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू, संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा, पंकज कुमार सिंह, मुन्ना भगत, गोपाल तांती, मो मोहिद्दीन शहीद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. ढोलबज्जा ढोलबज्जा में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष निशांत कुमार शर्मा ने की. बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी व विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए. थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में शेखर यादव, मंचन यादव,जेपी मॉडल, बृजेश कुमार, सूरज कुमार ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया. बैठक में पंकज जायसवाल, सुबोध कुमार मिश्रा सोनू जायसवाल, रामदेव सिंह, नरेश सिंह शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का संकल्प लिया. कहलगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने की. बैठक में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे. थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. सामूहिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं करने का निर्देश दिया. बकरीद की नमाज कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र के पूरबटोला स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा की जायेगी. प्रखंड के सभी मस्जिदों में सुबह 8:00 बजे नमाज अदा होगी. लोगों ने ईदगाह की साफ-सफाई कराने तथा बकरीद के दिन पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से की. बैठक में सरवर खान, मो रिजवान, तवरेज आलम, मो आरिफ, राजदेव पासवान, अरविंद सिन्हा, मो गुड्डू सहित काफी संख्या में शहरी व ग्रामीण मौजूद थे. गोराडीह थाने में शांति समिति की बैठक गोराडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने की. थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है. सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. बैठक में गोपाल यादव, अमर कुशवाहा, इं श्रीकांत कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, मो खलीफा, किशोर कुमार, कैलाश मंडल सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >