Bhagalpur News: जीजा ने किया था अपहरण, बरामद, जांच में मिली गर्भवती

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. जबकि आरोपित अभी भी फरार है.

भागलपुर.

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. जबकि आरोपित अभी भी फरार है. गुरुवार को बरामद की गयी लड़की का न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराया गया. जानकारी दी गयी है कि नाबालिग लड़की का छह माह पूर्व उसके सगे जीजा ने अपहरण कर लिया था. बरामद होने के बाद जांच में पता चला है कि अब वह गर्भवती है. लड़की के परिजनों ने बताया कि नाबालिग का अपहरण करने के बाद उसका जीजा उसे लेकर कटिहार चला गया था. बताया गया कि आरोपित की को एक पुत्र भी है जो मां के साथ है.

हत्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त ने किया समर्पण

जोगसर थाना में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त रोहित कुमार ने शुक्रवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया है. अभियुक्त ने सरेंडर के बाद जमानत अर्जी दाखिल की, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया. न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज जेल भेज दिया गया है.

जवारीपुर में दरवाजे के सामने से बाइक चोरी

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर में अमर कुमार के दरवाजे के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गयी है. अमर ने मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. अमर कुमार का कहना है कि उसने रोज की तरह अपने दरवाजे के सामने बाइक लगा कर सो गया, जब जगा तो देखा की उसकी बाइक निर्धारित जगह पर नहीं है. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >