bhagalpur news. कटिहार ने किशनगंज को किया पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंगिका जोन अंतर्गत मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में गुरुवार को कटिहार ने किशनगंज टीम को 100 रनों से पराजित कर दिया

भागलपुर सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंगिका जोन अंतर्गत मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में गुरुवार को कटिहार ने किशनगंज टीम को 100 रनों से पराजित कर दिया. किशनगंज टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 284 रनों का स्काेर खड़ा किया. बल्लेबाजी में नावेदउलहक ने 60, अभिनव ने 52 व सौरभ ने 32 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में किशनगंज की ओर से प्रिंस कुमार ने तीन व इब्राहिम ने दो विकेट चटकाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज की टीम ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी. बल्लेबाजी में सॉरी ने 52 व श्लोक ने 56 रनों का योगदान दिया. कटिहार की ओर से गेंदबाजी में अभिनव, जितेश कुमार व आदर्श राज ने क्रमश: एक-एक विकेट चटकाये. मैच में अंपायर मनोहर कुमार व अमित रंजन थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने किया. शुक्रवार को किशनगंज व अररिया टीम के बीच खेला जायेगा. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, संयोजक सुबीर मुखर्जी, डॉ जयशंकर ठाकुर, प्रो मनोज कुमार, मेहताब मेहंदी, करूण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >