bhagalpur news. टीएमबीयू की पुरुष कबड्डी टीम बिलासपुर रवाना

टीएमबीयू की पुरुष कबड्डी टीम प्रतियोगिता में भाग लेने डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर के लिए शनिवार को रवाना हो गयी

टीएमबीयू की पुरुष कबड्डी टीम प्रतियोगिता में भाग लेने डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर के लिए शनिवार को रवाना हो गयी. विवि खेल परिषद के सचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि टीम में कुल 14 सदस्य हैं. टीम के कप्तान प्रिंस कुमार हैं. इसके अलावा चंद्रशेखर कुमार, चंदन, आलोक कुमार, कर्ण कुमार, सुंदर कुमार, हर्ष गौतम, सिट्टू कुमार, पृथ्वी राज, सुमन कुमार, धीरज कुमार व निर्मित कुमार है. टीम मैनेजर डॉ बिपिन प्रसाद मंडल व कोच प्रशांत राज हैं. बताया कि टीएमबीयू का पहला मुकाबला फकीर मोहन यूनिवर्सिटी के साथ छह अक्तूबर को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >