Bhagalpur. इन्वर्टर के करंट से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

भागलपुर बिजली विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर मो. मोज्जमिल आजम की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी. वह एक दिन की छुट्टी लेकर अपने घर पटना के पालीगंज गये थे, जहां आवास पर इन्वर्टर से करंट लगने की घटना हुई.

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट

Bhagalpur. भागलपुर बिजली विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर मो. मोज्जमिल आजम की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी. वह एक दिन की छुट्टी लेकर अपने घर पटना के पालीगंज गये थे, जहां आवास पर इन्वर्टर से करंट लगने की घटना हुई. इस हादसे की खबर मिलते ही विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी.

असिस्टेंट इंजीनियर स्वर्णिम कुमार के अनुसार मो. मोज्जमिल आजम नाथनगर विद्युत सब डिवीजन के चंपानगर सेक्शन में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. उन्हें कुछ दिन पहले ही पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी. नवजात बेटे को डॉक्टर से दिखाने के लिए वह एक दिन की छुट्टी लेकर अपने घर पालीगंज गये थे. गुरुवार को उन्हें वापस भागलपुर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया.

इन्वर्टर से लगा करंट

असिस्टेंट इंजीनियर ने बताया कि बुधवार रात उनके घर पर इन्वर्टर से करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गयी. विभाग को गुरुवार सुबह इसकी सूचना मिली. उन्होंने बताया कि मो. मोज्जमिल आजम ने छुट्टी लेते समय कहा था कि बेटे को डॉक्टर से दिखाकर अगले ही दिन वापस लौट आयेंगे.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मो. मोज्जमिल आजम अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गये. अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >