मायागंज अस्पताल में डेढ़ घंटे तक सर्वर रहा डाउन, पंजीकरण न होने से मरीज हाेते रहे परेशान

JLNMCH OPD: भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में सोमवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक सर्वर डाउन रहने से ओपीडी व्यवस्था प्रभावित रही. पंजीकरण बंद होने से मरीजों की लंबी कतार लग गई और इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा.

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

JLNMCH OPD: भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) की ओपीडी में सोमवार सुबह तकनीकी समस्या के कारण सर्वर डाउन हो गया. सुबह करीब 9 बजे से 10:30 बजे तक सर्वर ठप रहने से पंजीकरण और अन्य ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं. इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पंजीकरण नहीं होने से लगी मरीजों की लंबी कतार

सर्वर बंद रहने के कारण मरीजों का निबंधन समय पर नहीं हो सका.बड़ी संख्या में मरीज पंजीकरण काउंटर के बाहर इंतजार करते रहे. जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ती गई, ओपीडी परिसर में लंबी कतार लग गई और अव्यवस्था जैसी स्थिति बन गई.

JLNMCH OPD: सर्वर चालू होते ही बढ़ा काम का दबाव

करीब डेढ़ घंटे बाद सर्वर बहाल होने पर पंजीकरण का कार्य शुरू किया गया. तब तक बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच चुके थे. इसके कारण अस्पताल कर्मियों पर काम का दबाव बढ़ गया और दोपहर तक ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ बनी रही.

तकनीकी समस्या का असर दोपहर तक रहा

अस्पताल कर्मियों ने बताया कि सर्वर चालू होने के बाद लंबित पंजीकरण तेजी से पूरे किए गए, ताकि मरीजों को जल्द चिकित्सकों तक पहुंचाया जा सके. इसके बावजूद सुबह आई तकनीकी समस्या का असर दोपहर तक ओपीडी व्यवस्था पर दिखाई दिया और कई मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.

ये भी पढ़ें : सुलतानगंज में श्रावणी मेला की उलटी गिनती शुरू, जानिए श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या बदलने वाला है

ये भी पढ़ें : भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जुलाई तक आंधी-पानी के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >