Bhagalpur Station: जनरल कोच के पास मिलेगा जनता खाना, सीनियर डीसीएम ने आदेश किया जारी

Bhagalpur Station: यात्रियों सुविधा और परिचालन क्षमता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मालदा रेल डिवीजन की सीनियर डीसीएम मिस अंजन ने भागलपुर रेलवे स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट व टेकानी गुड्स शेड का निरीक्षण किया. संबंधित अधिकारी से जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिये.

Bhagalpur Station: सीनियर डीसीएम मिस अंजन के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्किंग क्षेत्र में वाहनों की बढ़ते संख्या को समायोजित करने के लिए पार्किंग स्थान और इसकी उचित प्रबंधन की स्थिति की जांच की गयी. केटरिंग आउटलेट्स में स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया, ताकि यात्रियों को अच्छा खाद्य अनुभव मिल सके. निर्देश दिया कि जनता खाना हर हाल में यात्रियों को कोच के पास जाकर उपलब्ध कराया जाये. पार्सल एरिया को देखा और जानकारी ली. कोच रेस्टोरेंट की स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और समग्र यात्री सेवा मानकों का भी मूल्यांकन किया गया. रेस्टोरेंट में भोजन की विविधता, सेवा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया.

सीनियर डीसीएम बोले- हर मोर्चे पर सुधार को लेकर प्रतिबद्ध

सीनियर डीसीएम ने कहा कि मालदा डिवीजन यात्री सुविधाओं और परिचालन दक्षता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है. निरीक्षण से प्राप्त सुझावों के आधार पर सुधारात्मक कदम उठाये जायेंगे और स्टेशन के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जायेगी. मालदा डिवीजन यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संतोष को अपनी प्राथमिकता मानता है. उन्होंने कहा कि फुट ओवर ब्रिज पर टीटीइ की स्थायी तैनाती जल्द की जायेगी. उनके साथ डिवीजन के सीएमआइ प्रणय कुमार, सीएमआइ फूल कुमार शर्मा, सुधांशु आर्या सहित कई अधिकारी थे. सीनियर डीसीएम को इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस भागलपुर शाखा के सचिव प्रणय कुमार सिन्हा, सहायक सचिव बीके महाराज,सहायक सचिव शिव शंकर कुमार, निरंजन कुमार व अनिल कुमार यादव ने बुके देकर सम्मानित किया. इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव चंदन कुमार व शाखा के सदस्यों ने भी बुके दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन जगहों का किया निरीक्षण

बुकिंग ऑफिस: टिकट सेवाओं की दक्षता, काउंटरों की उपलब्धता और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया की जांच की गयी, ताकि यात्रियों की जरूरतों का सही समय पर समाधान हो सके
टीटीई ऑफिस: ट्रेन टिकट परीक्षकों के लिए सुविधाओं की जांच की गयी, साथ ही यात्रियों की समस्याओं के समाधान के संचालन प्रक्रिया की समीक्षा की गयी
वेटिंग रूम: यात्रियों के आरामदायक और स्वच्छ इंतजार के लिए वेटिंग रूम की सफाई, सीटिंग क्षमता और समग्र स्थिति की समीक्षा की गयी
इंक्वायरी ऑफिस: ट्रेन समय-सारणी और अन्य स्टेशन सेवाओं की जानकारी प्रदान करने वाली इन्क्वायरी सिस्टम की सही कार्यप्रणाली च यात्री सहायता की स्थिति की जांच की गयी
कियोस्क : ऑनलाइन टिकटिंग और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए कियोस्क की सही कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया गया.

इसे भी पढ़ें: 21 साल बाद भी महेश-सरिता की याद में रोता है शब्दों गांव, अपराधियों के कारण सपना रह गया था अधूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >