bhagalpur news.अंकित के बेहतर प्रदर्शन से जमुई टीम पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गये मुकाबले में लखीसराय टीम ने जमुई टीम को तीन विकेट से पराजित कर दिया.

भागलपुर सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गये मुकाबले में लखीसराय टीम ने जमुई टीम को तीन विकेट से पराजित कर दिया.

50 ओवर के खेल में जमुई टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 38.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 277 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में सचिन भारद्वाज ने 75, रामेश्वर ने 62 रन व तौफिक ने 61 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में लखीसराय की ओर से अंकित अजय राज ने चार व शुभम ने तीन विकेट चटकाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम ने 48 ओवर में सात विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. बल्लेबाजी में अंकित जय राज ने 91 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि सौरव ने 29 रनों का योगदान दिया. जमुई की ओर से गेंदबाजी में आर्यन राज ने दो व रामेश्वर ने एक विकेट झटकें. मैच में अंपायर बीसीए पैनल के तनवीर आलम व राघव ठाकुर थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार थे. रविवार को लखीसराय व मुंगेर टीम के बीच मैच खेला जायेगा. मौके पर डॉ आनंद कुमार मिश्रा, सुबीर मुखर्जी, डॉ जयशंकर ठाकुर, प्रो मनोज कुमार, मो मेहताब मेहंदी, करुण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >