विक्रमशिला पुल व पहुंच पथ पर जाम

विक्रमशिला पुल व पहुंच पथ पर जाम

भागलपुर: नवगछिया विक्रमशिला पुल व पहुंच पथ पर शुक्रवार को पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा. पुल से लेकर 15 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. पहुंच पथ पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग जाने से जाम और भी भयावह हो गया. जाम लगने के कारण ओवरटेकिंग और भागलपुर की ओर वाहनों को इंट्री में तीव्रता नहीं होना बताया गया. शाम को स्थिति और भयावह हो गयी.

पुल पर जाम के कारण तेतरी-जाह्नवी चौक 14 नंबर सड़क भी जाम की जद में आ गया. मोटरसाइकिल से भी भगालपुर आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. भागलपुर जाने में तीन-चार घंटे लग रहे थे. जाह्नवी चौक टीओपी व परबत्ता थाना की पुलिस जाम हटाने में पूरे दिन लगी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली. परबत्ता के थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि वाहन चालकों द्वारा ओवर टेक करने के कारण जाम लगा है. वाहनों को वन वे कर निकाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >