Bhagalpur News: कंबल खरीद के लिए एस्टिमेट तैयार करने का निर्देश

कंबल खरीद के लिए एस्टिमेट तैयार करने का निर्देश

भागलपुर

. नगर आयुक्त शुभम कुमार ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी इंजीनियरों को कंबल की खरीद के लिये एस्टीमेट तैयार करने और एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब में सैंपल जांच कराए जाने के निर्देश दिये. उन्होंने संयुक्त भवन स्थित निगम की योजना शाखा का औचक निरीक्षण कर फाइलों को व्यवस्थित करने और योजनाओं की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट मांगी. दो दिनों में प्रति वार्ड 40-40 लाख रुपये की योजनाओं की निविदा जारी की जायेगी.

लंबित योजनाओं में बकाया राशि के कारण कार्य में हो रहे व्यवधान को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जायेगा. शापूरजी एजेंसी को ईआरपी यानी ऑनलाइन ग्रीवांस सिस्टम का साॅफ्टवेयर शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >