bhagalpur news. इंडिया उम्मीदवार विधायक अजीत शर्मा ने कराया नामांकन

भागलपुर विधानसभा सीट के लिए इंडिया (महागठबंधन) समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा की नामांकन यात्रा में कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, वीआइपी व भाकपा माले के नेता-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए.

भागलपुर विधानसभा सीट के लिए इंडिया (महागठबंधन) समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा की नामांकन यात्रा में कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, वीआइपी व भाकपा माले के नेता-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए. विधायक अजीत शर्मा ने सबसे पहले अपने आवास पर गौ पूजन किया. इसके बाद बूढ़ानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, फिर मौलानाचक खानकाह शहबाजिया स्थित दरगाह शरीफ पर माथा टेका. वहां से स्टेशन चौक स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. फिर वेराइटी चौक, खलीफाबाग चौक होते हुए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थल, घंटाघर पहुंच माल्यार्पण किया. जुलूस आगे बढ़ते गया और कचहरी चौक समीप सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. फिर समाहरणालय परिसर में नामांकन पर्चा दाखिल किया. जुलूस में कार्यकर्ता व नेता कांग्रेस का झंडा, बैनर, वाम दल लाल झंडे, तो राजद हरा झंडा लेकर हजारों की संख्या में शामिल हुए. झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय हुईं शामिल विधायक अजीत शर्मा के नामांकन जुलूस में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय भी शामिल हुईं. उनके साथ कांग्रेस नेता अभय आनंद, नगर अध्यक्ष सोइन अंसारी, अभिषेक आनंद, गुंजन ठाकुर, मिट्ठू सिंह आदि थे. विधायक अजीत शर्मा के साथ भाकपा माले के भी दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. नामांकन यात्रा में भाकपा माले कार्यकर्ताओं का नेतृत्व तिलकामांझी ब्रांच सचिव अमर कुमार, नगर कमेटी सदस्य अमित गुप्ता व करण कुमार ने किया. इंडिया की जीत के लिए भाकपा–माले का कैडर कन्वेंशन 29 को भाकपा माले के नगर प्रभारी व एक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि इंडिया (महागठबंधन) का हिस्सा होने के नाते भाकपा माले के कार्यकर्ता पूरी सजगता और मजबूती के साथ कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा के साथ खड़ा है. हम चुनाव प्रचार अभियान में भी शामिल होंगे. प्रचार अभियान का नेतृत्व नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल करेंगे. मुकेश मुक्त ने बताया कि भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान को और अधिक गति देने के लिए त्योहार के बाद 29 अक्तूबर को नगर स्तरीय कैडर कन्वेंशन आयोजित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >