bhagalpur news. नाबालिग लड़की बरामद, दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

बाथ थाना क्षेत्र से पूर्व में अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है

बाथ थाना क्षेत्र से पूर्व में अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि परिजनों ने लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किया जा रहा है. इधर, बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि बाथ थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है. पांच पर बिजली चोरी का केस दर्ज सहरसा जिले के निवासी नीतिन कुमार सिंह ने सुलतानगंज थाना में अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में तिलकपुर फोरलेन के समीप अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत तार चोरी करने का आरोप लगाया गया है. बताया कि फोरलेन के पास से अज्ञात चोरों ने विद्युत तार की चोरी कर ली है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर, विद्युत विभाग के ग्रामीण जेई ने बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >