bhagalpur news. सामाजिक समरसता, सद्भावना और आपसी प्रेम को बढ़ाने वाला है होली मिलन

शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कहीं सांस्कृतिक आयोजन किया गया, तो कहीं सद्भाव का नजारा दिखा. नागरिक विकास समिति (दक्षिणी क्षेत्र ) की ओर से मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान परिसर में 27वां होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के संयोजक निरंजन साह ने कहा कि हम लोग समाज को जोड़ने के लिए यह कार्यक्रम हर साल करते हैं. अध्यक्ष कृष्णा साह ने कहा कि सामाजिक समरसता, सद्भावना और आपस के प्रेम को बढ़ाने के लिए नागरिक विकास समिति हर साल होली मिलन समारोह करती है. कार्यक्रम का संचालन राकेश रंजन केसरी ने किया. सांस्कृतिक आयोजन में त्रिलोक प्रियदर्शी और प्रदीप कुमार ने गणेश वंदना, देशभक्ति और होली गीत प्रस्तुत किया. मुख्य आकर्षण फूलों की होली, मटका फोड़ने का कार्यक्रम और चैता गीत रहा. शांभवी मुस्कान, खुशबू, महक गीत प्रस्तुत किया. मौके पर रेखा देवी, सुमन आनंद, कौशल किशोर ठाकुर, तरुण सिन्हा, गोपाल मंडल, राजेश कुमार, दीपक सिंह, विनोद पंडित, रजनीश कुमार, जसविंदर सिंह, शिवराज मोदी, हरप्रीत सिंह, शंभू सिंह के अलावा नागरिक विकास समिति सेंट्रल कमेटी से रमन कर्ण, सत्यनारायण प्रसाद, जियाउल रहमान, हरविंदर सिंह आदि उपस्थित थे.

सिकंदरपुर में होली मिलन समारोह

सिकंदरपुर पानी टंकी के समीप स्थित मैरिज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राकेश शर्मा, बबली किशोर एवं कांग्रेस ने राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. बबली किशोर ने अपने हाथों से स्लम एरिया के बच्चों को भोजन कराया. कार्यक्रम में रंग-गुलाल, लाइव म्यूजिक और डांस के साथ मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया.

रंग डारे सजनवा फगुनवां में…

हास्य व्यंग की साहित्यिक संस्था बगुला मंच की ओर से ईश्वर नगर भागलपुर में आयोजन किया गया. अध्यक्षता कवि डॉ प्रेमचंद पांडेय ने की. मुख्य अतिथि आरएसएस के सोहन मंडल थे. संचालन सचिव धीरज पंडित ने किया. संजीव कुमार झा के गीत रंग डारे सजनवा फगुनवां में सुनाकर खूब तालियां बटोरी. कमर तबां ने गजल सुनाया कि हमने हर बार जलाकर जो दीया रखा है, सर पे तूफान को हवाओं ने उठा रखा है. भानू झा ने समरसता का पाठ पढ़ाते हुए सुनाया खुशियां आये भर भर के झोली में, आओ मिल दुआ करें इस होली में सुनाकर खूब वाहवाही लूटी. अभय भारती ने कहा कि लो बसंत अब आ गया. इकराम हुसैन शाद ने गजल सुनाया. मौके पर त्रिलोकीनाथ दिवाकर, प्रीतम विश्वकर्मा कवियाठ, कपिल देव कृपाला, साकेत, सच्चिदानंद किरण आदि उपस्थित थे. बिनोद कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >