bhagalpur news. ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट परियोजना को मिली मंजूरी पर संघर्ष समिति में खुशी

भागलपुर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट परियोजना को लेकर लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद हवाई जहाज संघर्ष समिति में खुशी की लहर है

भागलपुर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट परियोजना को लेकर लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद हवाई जहाज संघर्ष समिति में खुशी की लहर है. वहीं इसको लेकर 472 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि से 931 एकड़ भूमि अधिग्रहण मुआवजे की स्वीकृति मलने पर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है. समिति ने इसे भागलपुर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम बताया है. समिति ने कहा कि यह क्षण जितना आनंददायक है, उतना ही यादगार भी. इस संघर्ष की शुरुआत एक साधारण सी चर्चा से हुयी थी. जिसकी नींव कंपनी बाग में मिथिलेश कुमार सिंह के आवास पर लिट्टी-चोखा के एक आयोजन के दौरान हवाई अड्डे की मांग को लेकर हुई चर्चा ने आंदोलन का रूप ले लिया. उसी रात केक काटकर इस अभियान की शुरुआत की गयी. बैठक में डॉ रतन मंडल ने कमल जायसवाल को आंदोलन का संयोजक प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन डॉ दिनेश, मिथिलेश कुमार सिंह, शंभु कुमार सिंह, आनंद मिश्रा, पवन शाह, रंजन झा, मनोज सिन्हा, पंकज, विप्लू, मुकेश राय, हकीम, चिंटू और अमन समेत अन्य लागों ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >