bhagalpur news. 2047 तक विकसित गांव बनाना सरकार का संकल्प : कृषि मंत्री

विकसित भारत जीराम जी योजना जनजागरूकता अभियान के तहत राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव नाथनगर के गौराचौकी पहुंचे.

विकसित भारत जीराम जी योजना जनजागरूकता अभियान के तहत राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव नाथनगर के गौराचौकी पहुंचे. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाना चाहते हैं. विकसित भारत के लिए विकसित गांव बनाना जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत गारंटी औेर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानि विकसित भारत जीरामजी विधेयक 2025 को संसद से पास करवाया है. उन्होंने कहा कि मनरेगा में 100 दिन की रोजगार की गारंटी थी जिसे नये कानून में बढ़ा कर 125 दिन कर दिया गया है. काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और भुगतान में देरी पर दंड का प्रावधान है. ग्राम पंचायतों को पूरा अधिकार है कि वे तय करें कौन सा काम गांव में हो. कृषि मंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम वास्तव में भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम है. इंडिया गठबंधन वालों को भगवान राम से भी परेशानी है और विकसित भारत से भी. उन्होंने कहा कि आज देश के सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेल एवं हवाई इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजीटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर, शहरी और ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी परिवर्तन आया है. आजीविका में विविधता आयी है. ग्रामीण भारत तेजी से बदल रहा है. 2011-12 में ग्रामीण गरीबी 25.7% थी जो 2023-24 में घटकर 4.86% रह गयी. 2005 की जरूरतें अलग थीं, 2025 की जरूरतें अलग हैं. इसलिए योजना को पुनः व्यवस्थित करना आवश्यक था. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक मनरेगा पर 11.74 लाख करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. यूपीए सरकार ने 2 लाख करोड़ तो मोदी सरकार ने चार गुना से अधिक 8 लाख 53 हजार करोड़ रुपये खर्च किये हैं. इस वर्ष 1 लाख 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है. इनमें से 95,600 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी. प्रशासनिक व्यय को 6% से बढ़ा कर 9% किया गया है ताकि रोजगार सहायकों, तकनीकी स्टाफ आदि को समय पर मानदेय मिले. उन्होंने बताया कि अब जल संरक्षण, सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, अस्पताल, खेत-तालाब, चेक डैम, एफपीओ संरचना, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन जैसे ठोस कार्य होंगे. कृषि उपकरणों का मंत्री ने किया पूजा इस अवसर पर भारत माता का पूजन, कृषि में प्रयुक्त होने वाले कुदाल, खुरपी, कचिया सहित अन्य औजारों का कृषि मंत्री द्वारा पूजन किया गया. जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कृषि मंत्री को कतरनी चावल की टोकरी और मंजूषा पेंटिंग भेंट किया. इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ एन के यादव, विधायक मिथुन यादव, मुरारी पासवान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन पांडे, जिला महामंत्री योगेश पांडे, उमाशंकर, नीतेश सिंह, आशीष गुप्ता, विजय कुशवाहा सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे. गुंजेश ने मंत्री को भेंट किया लेट्यूस का पौधा कजरैली के केलापुर निवासी आधुनिक किसान गुंजेश गुंजन ने कृषि मंत्री को लेट्यूस का पौधा भेंट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >