सन्हौला में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ की धूम, सात पंचायतों में पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं

Bhagalpur News : भागलपुर के सन्हौला प्रखंड में जनजातीय समुदायों के लिए शुरू हुआ ‘जन भागीदारी अभियान’ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है. स्वास्थ्य शिविर, जन सुनवाई, कृषि योजनाएं और रोजगार जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए आदिवासी परिवारों को सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है.

सन्हौला, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट : जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 18 मई से 25 मई 2026 तक चल रहे राष्ट्रव्यापी ‘जन भागीदारी अभियान’ के तहत भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान प्रखंड की सात चयनित पंचायतों में चलाया जा रहा है, जहां अधिकारियों की टीम गांव-गांव पहुंचकर जनजातीय समुदायों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में जुटी है.

सात पंचायतों में चल रहा विशेष अभियान

सन्हौला प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार की निगरानी में यह अभियान धरातल पर उतारा गया है. प्रशासनिक टीम लगातार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रही है. अभियान के तहत जनजातीय परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और आजीविका कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

किसानों और ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कुमोद कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनामिका कपूर समेत कई अधिकारी शामिल हैं. टीम जनजातीय किसानों और सहकारी समितियों से जुड़े परिवारों को कृषि, ऋण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों तक सरकारी सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना है.

स्वास्थ्य शिविर और जन सुनवाई का आयोजन

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि पूरे सप्ताह के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है. इसके तहत गांवों में पात्रता शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है. ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने की कोशिश की जा रही है.

प्रधानमंत्री जनमन योजना पर विशेष फोकस

बीडीओ कन्हैया कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना और डीए-जगुआ योजना के तहत आने वाले लक्षित आदिवासी गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने सभी जनजातीय परिवारों से अपील की कि वे शिविरों और जन सुनवाई कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे.

गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार प्रशासनिक अधिकारी लगातार गांवों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं. इससे जनजातीय समुदायों में जागरूकता बढ़ रही है और सरकारी योजनाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >