भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
स्थानीय मंडियों में इन दिनों खाद्य पदार्थों में कोई खासकर अंतर नहीं आया है, लेकिन सर्राफा बाजार के भावों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. खासकर साेना-चांदी की कीमत पिछले दो दिनों में 2000 तक बढ़ी है. सोमवार को भाव स्थिर रहा. ताजा थोक दरों पर नजर डालें तो दाल, अनाज और तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं खुदरा बाजार में कुछ क्षेत्रों में हल्की तेजी है. सर्राफा बाजार में पहले से ही कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.
24 कैरेट सोना :
1.55 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना :
1.40 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)चांदी:
2.47 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)चना व मसूर दाल70 रुपये
अरहर दाल108 – 120 रुपयेमूंग दाल98 रुपये
कलाई दाल105 – 115 रुपयेआटा35 रुपये
