भागलपुर में सोना फिर चढ़ा, चांदी के भाव स्थिर : तेलहन में तेजी, अरहर-चना भी महंगा

भागलपुर में सोने की कीमत ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर हैं. खाने के तेलों और अरहर-मूंग जैसी दालों के भाव में भी तेजी देखी जा रही है.

भागलपुर की स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन और तेलहन को छोड़कर अधिकांश खाद्य पदार्थों के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. वहीं सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. ताजा थोक दरों के अनुसार सोने के भाव में फिर तेजी देखी गई है, जबकि चांदी की कीमत फिलहाल स्थिर है.

पिछले एक महीने से सोना-चांदी के भाव में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पांच दिन पहले सोने की कीमत में तेजी आयी थी, जबकि चांदी के भाव में नरमी दर्ज की गई थी. अब ताजा बाजार दरों में सोना ऊंचे स्तर पर बना हुआ है.

सर्राफा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब

भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव पहले से ही ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. ताजा थोक दरों के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं चांदी का भाव ₹2.35 लाख प्रति किलोग्राम है.

एक नजर में

24 कैरेट सोना : ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम. 22 कैरेट सोना : ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम. चांदी : ₹2.35 लाख प्रति किलोग्राम. कतरनी चावल : ₹80 से ₹160 प्रति किलो. स्वर्णा चावल : ₹40 प्रति किलो. कतरनी चूड़ा : ₹110 से ₹130 प्रति किलो.

अरहर और चना के भाव में तेजी

दलहन और अनाज मंडी में चना और मसूर दाल के भाव फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं. वहीं अरहर और मूंग के दाम में अलग-अलग क्षेत्रों और क्वालिटी के अनुसार अंतर देखने को मिल रहा है. कलाई दाल भी ₹105 से ₹115 प्रति किलो के भाव पर बिक रही है.

खाद्य सामग्रीभाव
चना व मसूर दाल₹72 प्रति किलो
अरहर दाल₹120-130 प्रति किलो
मूंग दाल₹98 प्रति किलो
कलाई दाल₹105-115 प्रति किलो
आटा₹35 प्रति किलो

कतरनी चावल की कीमत ₹160 तक

अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के अनुसार ₹80 से ₹160 प्रति किलो तक बिक रहा है. वहीं स्वर्णा चावल करीब ₹40 प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा की कीमत ₹110 से ₹130 प्रति किलो है.

इधर चीनी के 50 किलो के पैकेट की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. व्यापारियों के अनुसार पहले करीब ₹2,300 में मिलने वाला पैकेट अब बढ़कर ₹2,850 तक पहुंच गया है.

खाद्य तेलों के भाव में भी तेजी

तेलहन और खाद्य तेलों के बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है. तीन महीने पहले 15 किलो मंगल तेल का डिब्बा ₹2,475 में मिल रहा था, जो पहले बढ़कर ₹2,800 हुआ और अब ₹2,930 तक पहुंच गया है.

वहीं रिफाइंड पाम तेल की कीमत पिछले करीब दो महीने से ₹2,350 से ₹2,450 के बीच बनी हुई है. भोजन वनस्पति का 15 किलो जार करीब ₹2,480 में बिक रहा है.

शादी-ब्याह के सीजन में और बढ़ सकते हैं भाव

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में आपूर्ति की स्थिति का असर कीमतों पर पड़ सकता है. मांग बढ़ने पर कुछ उत्पादों के भाव में और तेजी आने की संभावना है. हालांकि, कीमतों में कितना बदलाव होगा, यह मांग और आपूर्ति की स्थिति पर निर्भर करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >