सबौर के इंग्लिश गांव के पास ऑटो पलटने से महिला और सात माह की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bhagalpur Road Accident News: भागलपुर के सबौर में ऑटो पलटने से एक महिला और सात माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bhagalpur Road Accident News: सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के पास रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो जिंदगियां बुझ गईं. ऑटो पलटने से महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात माह की मासूम ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

भागलपुर स्टेशन से घर लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार घोघा निवासी शिवांश दुबे अपने परिवार के साथ पटना से इंटरसिटी एक्सप्रेस द्वारा रविवार रात करीब 10:30 बजे भागलपुर स्टेशन पहुंचे थे. स्टेशन से सभी लोग एक ऑटो रिजर्व कर अपने घर घोघा के लिए रवाना हुए. परिवार के सदस्य सुरक्षित घर पहुंचने की उम्मीद में सफर कर रहे थे, लेकिन रास्ते में यह यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई.

तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में पलटा ऑटो

सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया. इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज पहुंचाया.

महिला की मौके पर, मासूम की अस्पताल में मौत

दुर्घटना में 44 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं सात माह की बच्ची ने मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है. शिवांश दुबे और प्रगति दुबे को मामूली चोटें आई हैं.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

सोमवार को बरारी कैंप थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. वहीं सात माह की बच्ची का शव परिजन अपने साथ घर ले गए. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

सबौर थाना में दर्ज होगी प्राथमिकी

पुलिस ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है. सड़क दुर्घटना से संबंधित प्राथमिकी सबौर थाना में दर्ज की जाएगी. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सामने से आए अज्ञात वाहन की पहचान का भी प्रयास किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋषव मिश्रा कृष्णा

ऋषव मिश्रा कृष्णा प्रिंट माध्यम में पिछले 22 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. फिल्म, शिक्षा और गीत लेखन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >