इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा का जलस्तर 6 सेंटीमीटर घटा, फिर भी तटबंध के टो को छू रहा पानी

गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन दोनों नदियों का पानी अभी भी तटबंधों के टो को छू रहा है. इस्माईलपुर-बिंद टोली में 6 सेंटीमीटर की गिरावट के बावजूद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. विभाग तटबंधों पर लगातार निगरानी रख रहा है.

गोपालपुर : गंगा-कोसी के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन तटबंधों पर नदी का दबाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. बुधवार 16 सितंबर की सुबह छह बजे इस्माईलपुर-बिंद टोली के स्पर संख्या-7 पर गंगा का जलस्तर 32.84 मीटर दर्ज किया गया. पिछले 12 घंटे में जलस्तर में छह सेंटीमीटर की कमी आयी है. इसके बावजूद नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है. विभाग ने तटबंध को फिलहाल सुरक्षित बताया है.

खतरे के निशान से 1.24 मीटर ऊपर गंगा

इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 31.60 मीटर से 1.24 मीटर ऊपर है. वहीं उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 33.50 मीटर की तुलना में जलस्तर 66 सेंटीमीटर नीचे है.

जलस्तर में कमी के बावजूद नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है. इसे देखते हुए स्पर संख्या-7 सहित आसपास के तटबंध पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

राघोपुर में एक सेंटीमीटर घटा जलस्तर

राघोपुर में भी पिछले 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर की कमी आयी है. बुधवार सुबह छह बजे यहां जलस्तर 34.04 मीटर दर्ज किया गया. यह खतरे के निशान 33.68 मीटर से 36 सेंटीमीटर ऊपर और एचएफएल 34.86 मीटर से 82 सेंटीमीटर नीचे है.

काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध पर नदी का पानी टो-टचिंग की स्थिति में है. विभाग ने तटबंध को सुरक्षित बताया है.

कोसी में भी दो-दो सेंटीमीटर की गिरावट

मदरौनी में कोसी का जलस्तर 31.75 मीटर दर्ज किया गया. पिछले 12 घंटे में यहां दो सेंटीमीटर की कमी आयी है. इसके बावजूद जलस्तर खतरे के निशान 31.48 मीटर से 27 सेंटीमीटर ऊपर है. नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है, हालांकि विभाग ने तटबंध को सुरक्षित बताया है.

वहीं जेबी चोरहर में कोसी का जलस्तर 31.85 मीटर रहा. यहां भी पिछले 12 घंटे में दो सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गयी. जलस्तर खतरे के निशान 31.77 मीटर से आठ सेंटीमीटर ऊपर है.

नगरपारा तटबंध और बगजान जमींदारी बांध के विभिन्न बिंदुओं पर नदी का पानी टो-टचिंग कर रहा है. विभाग के अनुसार, स्थिति सुरक्षित और नियंत्रण में है.

चारों जगह जलस्तर घटा, तटबंध पर निगरानी जारी

बुधवार सुबह गंगा के इस्माईलपुर-बिंद टोली और राघोपुर तथा कोसी के मदरौनी और जेबी चोरहर में जलस्तर में कमी दर्ज की गयी. इसके बावजूद चारों स्थानों पर नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है.

खासकर इस्माईलपुर-बिंद टोली में छह सेंटीमीटर की गिरावट के बाद भी जलस्तर 32.84 मीटर पर है और टो-टचिंग की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में तटबंधों पर विभाग की निगरानी लगातार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin Thakur

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >