bhagalpur news. परिभ्रमण योजना को लेकर जिले के विद्यालयों के लिए राशि मंजूर
मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रहा है
By ATUL KUMAR | Updated at :
मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रहा है. इसी कड़ी में जिले के 508 विद्यालयों के लिए एक करोड़ एक लाख 60 हजार रुपये सरकार ने स्वीकृत प्रदान की हैं. वहीं, बांका जिले के 491 विद्यालयों के लिए 98 लाख 20 हजार रुपये की राशि मंजूर की गयी है. परिभ्रमण के माध्यम से छात्र ऐतिहासिक धरोहरों, संग्रहालयों, विज्ञान केंद्रों और औद्योगिक इकाइयों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकेंगे. शिक्षा विभाग ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालय द्वारा परिभ्रमण संपन्न कराने के बाद बिल उपलब्ध होने पर ही राशि स्कूल के खाते में हस्तांतरित किया जायेगा. साथ ही छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन को अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य किया है. बता दें कि भागलपुर जिले में 886 में से 378 एवं बांका जिले में 847 में से 356 विद्यालयों को पहले ही योजना का लाभ दिया गया है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजना के अंतर्गत 16,408 मध्य विद्यालयों को 32 करोड़ 81 लाख 60 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है. इस बाबत प्रत्येक विद्यालय को 20 हजार रुपये की राशि दी जाती है.