bhagalpur news. कस्टमर केयर बनकर ठगों ने खाते से उड़ाए 1.08 लाख

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में कार्यरत क्षेत्र अधीक्षक अजय कुमार से साइबर बदमाशों ने मीशो कंपनी के नाम पर काल कर 1.8 लाख की ठगी कर ली है

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में कार्यरत क्षेत्र अधीक्षक अजय कुमार से साइबर बदमाशों ने मीशो कंपनी के नाम पर काल कर 1.8 लाख की ठगी कर ली है. पीड़ित ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. पीड़ित के अनुसार पांच जनवरी सुबह करीब 11.30 बजे से 12.45 बजे के बीच उन्हें मीशो कस्टमर केयर बताकर फोन किया गया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि एरिया पिन कोड 813210 में कैश ऑन डिलीवरी सेवा तकनीकी कारणों से बंद कर दी गयी है और मीशो ऐप का अपडेट चल रहा है. इसी बहाने ऑनलाइन पेमेंट कराने की बात कही गई. पीड़ित के अनुसार कॉल रिकॉर्ड उनके मोबाइल फोन में सुरक्षित है. इसके बाद ठगों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर उनके बैंक खाते से कुल 1,08,207.66 रुपये की राशि निकाल ली. पीड़ित ने बताया कि ठगी के बाद उनका खाता पूरी तरह खाली हो गया. पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट और फोन-पे की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री आवेदन के साथ संलग्न किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >