bhagalpur news. कपड़ा लदे वाहन को गायब करने के मामले में चार गिरफ्तार

भागलपुर से कपड़ा लदे वाहन के गायब हो जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पुलिस ने चार गांठ कपड़ा और 10 पीस साड़ी भी बरामद कर लिया है.

भागलपुर से कपड़ा लदे वाहन के गायब हो जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पुलिस ने चार गांठ कपड़ा और 10 पीस साड़ी भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में पीरपैंती के परसबन्ना निवासी लड्डू पासवान, सबौर के इंगलिश गांव निवासी पप्पू यादव, दिनेश यादव, नंदलाल यादव हैं. घटना का मास्टर माइंड वाहन चालक कटिहार निवासी अमरजीत यादव उर्फ कैला अभी भी वाहन पर लोड 13 गांठ कपड़े और वाहन के साथ फरार है. पुलिस छापेमारी कर रही है. 28 अप्रैल को वाहन चालक बड़ी सरधो निवासी अमरजीत उर्फ कैला वाहन पर कपड़ा लेकर कटिहार के लिए रवाना हुआ था. रास्ते में बड़ी सरधो गांव के पास उसने अपने सहायोगियों के साथ कपड़े के साथ वाहन को गायब करने का प्लान बनाया. फिर वाहन के जीपीएस के बंद कर वाहन को गायब कर दिया. इधर 29 अप्रैल को वाहन मालिक राजकुमार ने बरारी थाने में लिखित आवेदन दे कर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी. कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में छापेमारी शुरू की गयी. पुलिस ने सर्वप्रथम लड्डू पासवान को गिरफ्तार किया और उसके घर से चार गांठ कपड़े की बररामदगी की. फिर पुलिस ने लड्डू पासवान की निशानदेही पर अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की. पुलिस ने बताया है कि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी अभियान में बरारी के थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल, पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश राउत, शुभम तिवारी, सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक विजेंद्र चौधरी, सिपाही लालू कुमार, काजल कुमारी, डीआईयू टीम के अभिमन्यु कुमार व अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >