Bhagalpur News : गोराडीह के सारथ में आग लगने से वृद्ध महिला सहित चार पशु झुलसे

प्रखंड क्षेत्र के सारथ गांव में मंगलवार को दिलीप पासवान के मवेशी रखने के वासा में आग लग गयी

प्रखंड क्षेत्र के सारथ गांव में मंगलवार को दिलीप पासवान के मवेशी रखने के वासा में आग लग गयी. इससे झोपड़ी में सो रही दिलीप की मां, एक बकरी सहित तीन गाय पूरी तरह झुलस गये. आग इतनी तेजी से फैली झोपड़ी से कोई बाहर नहीं निकल पाये. ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. जख्मी 60 वर्षीय महिला उमा देवी को ग्रामीण तथा परिजनों ने इलाज के लिए जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. सूचना मिलने पर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही राजस्व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को तत्काल झोपड़ी बनाने के लिए प्लास्टिक सीट देने का आश्वासन दिया. गोराडीह थानाध्यक्ष सांता सुमन ने कहा कि पीड़ित की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >