bhagalpur news. तेजस्वी यादव की सभा से पहले झारखंड के मंत्री और बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

भागलपुर जिले के बिरनौध गोराडीह में आठ अक्तूबर को होने

भागलपुर जिले के बिरनौध गोराडीह में आठ अक्तूबर को होने वाली पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव की जनसभा को सफल बनाने के लिए झारखंड सरकार के उद्योग एवं श्रम संसाधन मंत्री संजय यादव और बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं समतुल्य कैबिनेट मंत्री डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने संयुक्त रूप से सभा स्थल का निरीक्षण किया. सभा के लिए जर्मन कंपनी द्वारा टेंट पंडाल लगाया जा रहा है और स्थल पर पांच हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. संजय यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और गांव-गांव से कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ सभा में भाग लेंगे. कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की झूठी घोषणाओं से जनता आक्रोशित है और विकास योजनाओं में लूट मची है, जिसका जवाब बिहार की जनता इस बार देगी. डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल में विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा की व्यवस्था देखी गयी. बताया कि उनकी घोषणाओं जैसे महंगाई कम करना, पलायन रोकना, रोजगार देना, भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाना, माई बहन मान योजना में 2500 रुपये, 200 यूनिट बिजली फ्री, छात्रवृत्ति एवं परीक्षा में छूट, पेंशन 1500 रुपये, गैस सिलेंडर 500 रुपये की जैसी योजनाओं ने जनता, छात्र और मजदूरों को पूरी तरह एकजुट कर दिया है. मौके पर मो मून, गौतम बनर्जी, गोपाल यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >