bhagalpur news. जीरोमाइल चौक पर नहीं बनेगा फ्लाइओवर ब्रिज

नवगछिया से जाह्नवी चौक तक एनएच 131बी की नयी योजना में कोई फ्लाइओवर शामिल नहीं है

नवगछिया से जाह्नवी चौक तक एनएच 131बी की नयी योजना में कोई फ्लाइओवर शामिल नहीं है. इसके बजाय 53 मीटर लंबी अप्रोच रोड बनायी जायेगी, जो 18 मीटर ऊंची होकर फोरलेन सेतु से सीधे जुड़ जायेगी. यानी, जीरोमाइल में फ्लाइओवर ब्रिज नहीं बनेगा.

भागलपुर की ओर भी रोड की ऊंचाई बढ़ायी जायेगी. पुराने विक्रमशिला सेतु और नये सेतु की अप्रोच रोड दोनों फोरलेन की होगी, जिससे जीरोमाइल से जाह्नवी चौक तक छह लेन की सड़क उपलब्ध होगी.

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार ने पहले इस योजना का निरीक्षण भी किया था. ड्रोन सर्वे और डीपीआर तैयार होने के बाद काम दो चरणों में पूरा किया जायेगा. सर्विस रोड को चौड़ा करने से फ्लाइओवर की जरूरत नहीं रहेगी. वर्तमान में पांच मीटर से कुछ अधिक चौड़ी यह रोड अब दोनों तरफ 2-2 मीटर बढ़ायी जायेगी. एनएच के अभियंता के अनुसार इससे परियोजना की लागत कम होगी और यातायात सुचारू रहेगा. अनुमानित लागत के मुताबिक नवगछिया से जीरोमाइल तक नौ किमी सड़क पर लगभग 295 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं, बरारी बाइपास मोड़ से चौधरीडीह तक 4.5 किमी सड़क का खर्च करीब 111 करोड़ रुपये आयेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >