भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. स्थानीय बाजारों में रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के दाम फिलहाल सामान्य बने हुए हैं. अनाज, दाल और खाने के तेल की कीमतों में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखा गया है. खुदरा दुकानों पर भी अधिकांश सामान पुराने भाव पर ही बिक रहा है.दूसरी ओर, सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं. बीते दिनों बाजार में तेजी और गिरावट दोनों का असर दिखा, जबकि शुरुआती सप्ताह से अब तक कीमतों में कुछ स्थिरता बनी रही. चांदी के भाव में अपेक्षा से अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की चर्चा बाजार में है.व्यापारियों का कहना है कि कीमती धातुओं के दाम पहले से ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, इसलिए खरीदार बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
24 कैरेट सोना : 1.62 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना : 1.45 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
चांदी: 2.68 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है. खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)चना व मसूर दाल70 रुपये
अरहर दाल108 – 120 रुपयेमूंग दाल98 रुपये
कलाई दाल105 – 115 रुपयेआटा35 रुपये
कतरनी चावल 80 से 160 तक
अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.तेलहन बाजार में बढ़त
खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 13 लीटर वाले धारा तेल का डिब्बा 2500 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.
