Bhagalpur News. बीज निगम में तैयार हो रहा है 13 जिलों के लिए पांच हजार क्विंटल धान का बीज

13 जिलों को मिलेगा धान का बीज.

– अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक तैयार हो जायेगा बीज, फिर किसानों तक पहुंचेगा

ललित किशोर मिश्र

भागलपुर : कृषि विभाग परिसर स्थित भागलपुर बीज निगम में 13 जिलों को खरीफ सीजन में धान से बीज मुहैया करने की तैयारी शुरू हो चुकी है. बड़ी-बड़ी मशीन में धान का प्रसंस्करण कर बीज तैयार किया जा रहा है. ये मशीनें नहीं हैं. जिसके माध्यम से पांच हजार क्विंटल बीज तैयार किया जायेगा. अप्रैल माह तक बीज तैयार कर लिया जायेगा. फिर डीलर के माध्यम से किसानों तक बीज पहुंचाया जायेगा. धान के बाद सोयाबीन का बीज भी तैयार किया जायेगा.

– इन 13 जिलों को मुहैया होगा बीज

भागलपुर बीज निगम के द्वारा 13 जिलों के लिए उन्नत किस्म का धान का बीज तैयार किया जा रहा है. इन जिलों में भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज व खगड़िया हैं. एक घंटे में बीज निगम के मशीन से 15 क्विंटल बीज तैयार होता है. मशीन एक दिन में 15 घंटे तक चलती है, पहली की मशीन काफी पुरानी हो चुकी है,

– कोट

– नयी मशीन बीज तैयार होना शुरू हो गया है. फिलहाल धान का बीज तैयार किया जा रहा है.

अमृता नायक, कनीय अभियंता, बीज निगम भागलपुर .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >