टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद ने कहा कि महिला प्रभाग में वर्गाध्यापन के कवायद प्रारंभ किये जाने पर सज्जन किशोरपुरिया द्वारा विरोध किये जाने पर आपत्ति दर्ज करायी है. कहा कि जिन दाताओं ने भी महाविद्यालय में दान देकर भवन बनाने का कार्य किया, वो धन्यवाद के पात्र हैं, लेकिन भवन निर्माण के बाद उसका किस प्रकार से उपयोग किया जायेगा. प्राचार्य के क्षेत्राधिकार में आता है. इसमें किसी दाता द्वारा हस्तक्षेप किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. महिला विंग में सिर्फ छात्राओं की पढ़ाई की मांग करना बिल्कुल औचित्यहीन है.
वहीं, विवि के सिंडिकेट सदस्य निर्लेश कुमार ने कहा कि महिला प्रभाग में वर्गाध्यापन शुरू किये जाने की पहल को सराहनीय बताया है. ऐसे में मारवाड़ी वित्त समिति के सदस्य सज्जन किशोरपुरिया द्वारा विरोध किया जाना अत्यंत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है. छात्र संगठन एसएसएआइ के विवि अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि महिला प्रभाग में वर्गाध्यापन प्रारंभ किये जाने से सभी विद्यार्थियों में उत्साह हैं. ऐसे में वर्गाध्यापन में व्यवधान पैदा किया जाता है, तो एसएसएआइ उसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा. वहीं, मारवाड़ी पाठशाला बित्ती कमेटी के सज्जन किशोरपुरिया ने एक दिन पहले कहा था कि महिला विंग में वर्गाध्यापन का कार्य गलत होगा. महिला प्रभाग का निर्माण बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ किया गया है. उस प्रभाग में सिर्फ महिलाओं से जुड़े कोर्स की ही पढ़ाई हो सकती है.bhagalpur news. महिला प्रभाग में वर्गाध्यापन को लेकर वित्त समिति व अतिथि शिक्षक संघ आमने-सामने
मारवाड़ी कॉलेज के नवनिर्मित भवन सह महिला प्रभाग में वर्गाध्यापन को लेकर मारवाड़ी कॉलेज वित्त समिति व टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ आमने-सामने हैं
