bhagalpur news. बांका ने मुंगेर टीम को 60 रनों से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे बीसीए श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हुए मैच में बांका ने मुंगेर टीम को 60 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे बीसीए श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हुए मैच में बांका ने मुंगेर टीम को 60 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. बांका टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 44.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में आर्यन राज ने 61 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि रिशांत निवास ने 52 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया. जितेंद्र ने 32 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में आर्यन केसरी ने चार विकेट चटकाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर टीम ने 32.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी. टीम की ओर से सचिन यादव ने 33 रन बनाये. जबकि शुभम सिंह व प्रतीक सिंह ने 26-26 रनों की पारी खेली. बांका की ओर से गेंदबाजी में अमरजीत कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाये. स्वप्निल व गौरव कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किये. शानदार गेंदबाजी के लिए बांका के अमरजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. अंपायर मनोहर कुमार व अमरेंद्र पांडेय थे. स्कोरर में अंकित व शिवम कुमार थे. सोमवार को जमुई व बांका टीम के बीच मुकाबला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >