bhagalpur news. नगर पंचायत हबीबपुर के सशक्त स्थायी समिति सदस्य के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

नगर पंचायत हबीबपुर में राजनीति गर्माहट फिर एक बार देखने लगी है. नगर पंचायत के एक तिहाई से अधिक वार्ड पार्षदों ने एकजुट होकर सशक्त स्थायी समिति के सदस्य वार्ड दो के पार्षद पंकज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

नगर पंचायत हबीबपुर में राजनीति गर्माहट फिर एक बार देखने लगी है. नगर पंचायत के एक तिहाई से अधिक वार्ड पार्षदों ने एकजुट होकर सशक्त स्थायी समिति के सदस्य वार्ड दो के पार्षद पंकज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्षदों ने उनके कामकाज के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है. पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद को इस संबंध में औपचारिक पत्र सौंपा है. साथ ही इसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, आवास एवं नगर विकास मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री को भी भेजा गया है. पार्षदों का आरोप है कि वर्तमान सदस्य के साथ समन्वय की कमी और कार्यशैली से विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है. दीये गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि वार्ड दो के पार्षद पंकज कुमार को समिति से हटाकर उनके स्थान पर किसी अन्य योग्य पार्षद को जगह दी जाए.

नगर पंचायत में बढ़ी सरगर्मी

पार्षदों के इस सामूहिक कदम के बाद नगर पंचायत कार्यालय में हलचल तेज हो गई है. पार्षदों का कहना है कि नगर पंचायत के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समिति में बदलाव अनिवार्य है. पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद से नियमानुसार बैठक बुलाने और अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने का अनुरोध किया किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >