bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य को बंद कराने का वीडियो वायरल

टीएनबी कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर वन के परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन चल रहा है

टीएनबी कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर वन के परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन चल रहा है. दूसरी तरफ सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें दिख रहा है कि संगठन के कार्यकर्ता जिस कमरा में कॉपी का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा था, उसमें जाकर मूल्यांकन कार्य को रोकने की बात कहते हुए नारेबाजी भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर छात्र संगठन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में छात्र संगठन के कार्यकर्ता परीक्षक से शोर मचाकर कॉपी मूल्यांकन कार्य रोकने की मांग रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा कि कॉपी जांच गोपनीय रूप से किया जाता है और मूल्यांकन क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक होता है, तो यह वहा पहुंचे कैसे. कॉलेज प्रशासन ने छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को कैसे जाने दिया. ऐसे में काॅपी मूल्यांकन की गोपनीयता भंग होने की बात सामने आ रही है.

दूसरी तरफ पूरे मामले में टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने कहा कि शुक्रवार को सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता रिजल्ट में लगे एनईपी को लेकर कॉलेज बंद कराने पहुंचे थे. बंद कराने के क्रम में मूल्यांकन कार्य वाले कमरा में भी चले गये. कॉपी जांच को बंद कराने की मांग कर रहे थे. कॉपी जांच में किसी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचाया. उन छात्रों को समझा-बुझाकर कर मामला को शांत कराया. रिजल्ट में लगे एनईपी में सुधार के लिए विवि को पत्र भेजा जा रहा है. प्रभात खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >