आंगनबाड़ी केंद्रों पर फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों को फाइलेरिया की दवा दी गयी. आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 48, हरिजन टोला दामोदरपुर में इस कार्यक्रम का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया. बीसीएम कुमार नलिन ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 48 पर लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने वीसी के माध्यम से किया. एसीएस लोकेश कुमार, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडे सहित जिला से डॉ दिनानाथ, पिरामल संस्था के जोनल पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ कुंदन भाई पटेल, एचएम रमन कुमार सिंह, बीसीएम कुमार नलिन, एलएस सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. बताया कि इस केंद्र पर जीविका दीदियों के 450 परिवारों के सदस्यों को फाइलेरिया की दवा पिलाई गई. अधिकारियों ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की और दवा सेवन को आवश्यक बताया.
Bhagalpur news आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी गयी फाइलेरिया की दवा

Bhagalpur news आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी गयी फाइलेरिया की दवा
Copied link
आंगनबाड़ी केंद्रों पर फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों को फाइलेरिया की दवा दी गयी.