BHAGALPUR, आरपीएफ पोस्ट की महिला सिपाहियों को ट्रेनों में गश्ती के दौरान मिलेगा चिली स्प्रे

आरपीएफ पोस्ट की महिला सिपाहियों को ट्रेनों में गश्ती के दौरान मिलेगा चिली स्प्रे

डिवीजनल सुरक्षा आयुक्त ने मालदा डिवीजन से फीडबैक लेकर मुख्यालय को भेजी है रिपोर्ट

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट,

मालदा डिवीजन के सभी आरपीएफ पोस्ट में महिला आरपीएफ अधिकारी व महिला सिपाहियों को ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जल्द ही चिली स्प्रे से लैस किया जायेगा. ट्रेनों में किसी तरह की घटना को लेकर घटना करने वालों को सबक सिखाया जा सके. ताकि वो फिर से इस तरह की कोशिश दूसरी बार नहीं कर सके. रेलवे बोर्ड के इस निर्णय के बाद मालदा डिवीजन के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त एके कुल्लू ने मालदा डिवीजन के आरपीएफ महिला सुरक्षा बल से फीडबैक लेकर उसे मुख्यालय भेज दिया है. अब आने वाले दिनों में महिला पुलिस को चिली स्प्रे से लैस कर दिया जायेगा.

स्प्रे अपराधियों का बनेगा काल

हाल के कुछ वर्षों में बिहार व झारखंड के कई जिलों में अपराधियों व माफियाओं द्वारा पुलिस बल पर किये जा रहे हमले को लेकर जहां शीर्ष पदाधिकारी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं. वहीं रेलवे का चिली स्प्रे योजना रेल क्षेत्र में ट्रेनों में यात्रियों व महिला आरपीएफ टीम को सुरक्षिित करने व अपराधियों के काल बनेगा. इससे रेल अपराधियों में हडकंप मच जायेगा.

चिली स्प्रे पूरी तरह लिक्विड होगा. आंख में देने के बाद जलन देना शुरू करेगा और हमला करने वाले लोग कुछ देर के लिए पूरी तरह अचेत हो जायेंगे व आरपीएफ की गिरफ्त में होंगे, आंख पर कोई साइड इफैक्ट नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >